वोटर आईडी एक आवश्यक दस्तावेज है। जब आपकी उम्र 18 वर्ष हो जाती है तो सरकार आपको वोटर आईडी प्रदान करती है। यह मतदाता पहचान पत्र होता है। इस पहचान पत्र के बिना आप मतदान नहीं कर पाएंगे। यदि आपके वोटर आईडी में किसी भी प्रकार की गलती ही जाती है अर्थात यदि आपके नाम ,जन्मतिथि ,पता आदि में किसी प्रकार की गलती होती है तो आपको बहुत सी परेशानी होती है। वोटर आईडी कार्ड पर सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे आसानी से ये जानकारी अपडेट कर सकते हैं। अब आप कैसे ये अपडेट कर पाएंगे ,सब जानकारी आपको इस लेख के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- सबसे पहले आपको वोटर आईडी के आधिकारिक वेबसाइट ( https://www.nsvp.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- यदि आप नए हैं तो आपको Create An Account पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर देना होगा।
- अब आपके सामने send OTP का ऑप्शन आएगा ,इस पर आपको क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा , जिसे आपको दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद आपको Verify OTP पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको अपना Password Create कर लेना है।
- यहाँ आपको एक Password सेट कर लेना है। इसके बाद आपको पासवर्ड कन्फर्म कर लेना है।
- इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करके Create Account पर क्लिक कर देना होगा।
- इतना करते ही वोटर आईडी पोर्टल पर आपका अकाउंट create हो जाएगा।
- अब आपके सामने Edit Profile का ऑप्शन आएगा। यहाँ आपको अपना Name और Surname दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद आपको अपना State और Gender सेलेक्ट कर लेना है।
- अब आपको Submit पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने नया डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा ,जहाँ आपसे पूछा जाएगा कि आप क्या करना चाहते हैं -नया वोटर आईडी बनाना चाहते हैं या वोटर आईडी में करेक्शन करना चाहते हैं।
- यहाँ आपको Correction In Voter Id के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको Lets Start पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको नए पेज पर Yes पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको अपना वोटर आईडी नंबर दर्ज कर देना होगा।
- Fetch Details पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपकी Details ओपन हो जाएगी। अब आपको Proceed पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके वोटर आईडी की डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी।
- इसके बाद आपको Save & Continue पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको प्राप्त OTP को दर्ज कर देना होगा इसके बाद इसे Verify कर लेना होगा।
- अब आपके सामने Verification Successful का मैसेज आ जाएगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा ,यहाँ आप जो अपडेट करना चाहते हैं ,उसे सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद आपको Save & Continue पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने Update का पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको अपनी जानकारी अपडेट कर लेनी होगी।
- अब आपको Document अपलोड कर लेना है। Document अपलोड करने के बाद आपको Uploaded Successfully का मैसेज मिल जाएगा।
- इसके बाद आपको Save & Continue देना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा ,यहाँ आपको Applicant का नाम दर्ज कर देना होगा और Place में जिला दर्ज कर देना होगा।
- अब फिर से Save & Continue पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने Application preview आ जाएगा।
- अब सब जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपको Successfully Updated का मैसेज आ जाएगा।
- इस प्रकार आपका Voter Id अपडेट हो जाएगा।