वोटर आईडी क्या है ?
वोटर आईडी एक आवश्यक दस्तावेज है। यह भारत देश के नागरिकों का पहचान पत्र होता है। जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष हो जाती है ,उन्हें सरकार के द्वारा वोटर आईडी प्रदान किया जाता है। इसके द्वारा उन्हें मतदान करने का हक़ होता है। यदि आपने वोटर आईडी के लिए आवेदन कर दिया है लेकिन आपको अभी तक वोटर आईडी प्राप्तनहीं हुआ है। अब आप ऑनलाइन वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। अब आप कैसे वोटर आईडी डाउनलोड करेंगे ,कैसे क्या करना है ? ये सब जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
वोटर आईडी बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आपने वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है और उसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
Ads
- सबसे पहले आपको NVSP के आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nvsp.in ) पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको E-Epic Download पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको User Id और Password दर्ज कर देना होगा।
- अब आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक कर देना होगा।
- अब नए पेज पर आपको E-Epic Download पर क्लिक कर देना होगा।
- अब नया पेज ओपन हो जाएगा ,यहाँ आपको Refrence Number का ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है और आपको Refrence Number दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद अपना State सेलेक्ट कर लेना है।
- अब आपको Search पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको Send OTP पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा ,जिसे आपको दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद आपको Verify पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद आपको Download e Epic पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने File डाउनलोड करने के लिए आ जाएगा ,इसे आपको Save कर लेना है।
- Save करते ही आपका Voter Id डाउनलोड हो जाएगा।
- इस प्रकार आप Voter Id डाउनलोड कर सकते हैं।