Palanhar Yojana Rajasthan 2023 | Palanhar Yojana Rajasthan 2023 | पालनहार योजना लिस्ट 2023 | Palanhar Yojana Rajasthan 2023 Form | पालनहार योजना राजस्थान 2023 List | Palanhar Form | Palanhar Yojana Status | पालनहार योजना राजस्थान 2023 Pdf
राजस्थान पालनहार योजना 2023:- सरकार द्वारा अनाथ तथा अकेले रह रहे बच्चों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम राजस्थान पालनहार योजना 2023 है। आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। यदि आप भी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करवाना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
अपनी इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको राजस्थान पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ-साथ हम आपको आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पात्रता संबंधित नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे। अगर आप भी इस योजना के तहत शामिल होना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़े।
Rajasthan Palanhar Yojana 2023
जैसा कि हम सभी जानते हैं यदि हमारे आस पास कोई जेल चला जाता है तो समाज में उनका तथा उनके बच्चों का कोई सम्मान नहीं करता है। इसके साथ-साथ अक्सर यह भी देखा गया है कि माता-पिता के जेल में जाने के बाद बच्चों की परवरिश तथा पढ़ाई लिखाई नहीं हो पाती है।
इससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है तथा बेबी अपने माता पिता की तरह ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इसके साथ साथ जिनके माता पिता की मृत्यु हो जाती है वह बच्चे अनाथ हो जाते हैं।
भविष्य में ऐसे बच्चों का ख्याल रखने तथा उनके खान-पान या शिक्षा के लिए कोई भी आगे नहीं आता है। इसी समस्या के समाधान के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना को राजस्थान पालनहार योजना 2023 नाम दिया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिनके माता-पिता जेल में सजा काट रहे हैं अथवा इस दुनिया में नहीं है।
Benefits of Palanhar Yojana Rajasthan 2023
राजस्थान पालनहार योजना के अंतर्गत केवल अनाथ बच्चों को ही शामिल किया जाएगा। इस योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी नीचे दी गई है।
- इस योजना के तहत केवल ऐसे बच्चों को लाभ दिया जाएगा जिनके माता-पिता किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त थे तथा सजा काट रहे हैं।
- योजना के तहत ऐसे बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है तथा वह अब अकेले जीवन यापन कर रहे हैं।
- इसके अलावा जिनके माता-पिता अथवा एचआईवी से संक्रमित है उनके बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
- इसके अलावा कुष्ठ रोगी, तलाकशुदा औरतें अथवा विधवा महिलाओं के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
- तलाकशुदा होते हुए भी जिस महिला ने दूसरी शादी की है उनके बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
- राजस्थान पालनहार योजना 2023 को राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी द्वारा लांच किया गया है।
- पालनहार योजना के अंतर्गत बच्चों के किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के अन्य सदस्यों को पालनहार के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
- पालनहार के रूप में नियत तो होने के बाद सरकार द्वारा ऐसे बच्चों की शिक्षा दीक्षा, खानपान तथा रहन-सहन में होने वाले सभी खर्चों को वहन किया जाएगा।
- सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से यह लक्ष्य रखा गया है कि अनाथ तथा जिनके माता-पिता जेल में है ऐसे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाया जाए।
- पालनहार को बच्चों के खर्चे के लिए उनकी 5 साल की उम्र तक हर महीने ₹500 की अनुदान राशि दी जाएगी।
- बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाते वक्त उसकी उम्र 6 साल होनी चाहिए तथा 18 साल की उम्र तक पहुंचने पर पालनहार को ₹1000 हर महीने आर्थिक अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
- इसके अलावा पालनहार को बच्चे के कपड़े जूते तथा खान-पान से संबंधित वस्तुओं को खरीदने के लिए हर महीने अलग से ₹2000 दिए जाएंगे।
Eligibility for Rajasthan Palanhar Yojana 2023
जो नागरिक इस योजना के तहत आवेदन कर के पालनहार बनना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति राजस्थान राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत केवल राजस्थान राज्य के अनाथ बच्चों को ही शामिल किया जाएगा।
- इसके अलावा जिन बच्चों के माता-पिता जेल में सजा काट रहे हैं उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
- तलाक ले चुकी महिला विधवा महिला अथवा तलाक लेने के बाद फिर से शादी करने वाली महिला के बच्चों को भी इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
- जो किसी जानलेवा बीमारी जैसे एड कुष्ठ रोग आदि से पीड़ित है उनके बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
- एक परिवार के अधिकतम तीन बच्चों को इस योजना के तहत शामिल करके लाभ दिया जा सकता है।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति अथवा परिवार की आय ₹120000 से सालाना अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बच्चे द्वारा अपने प्राथमिक शिक्षा आंगनबाड़ी के माध्यम से पूरी की गई हो तथा वह 2 साल की उम्र तक वहां जाता हो।
- बच्चे की आयु 6 साल होने पर पालनहार द्वारा उनका किसी भी सरकारी विद्यालय में एडमिशन करवाना अनिवार्य है।
Docs for Rajasthan Palanhar Yojana 2023
राजस्थान राज्य में पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।
- बच्चे का आधार कार्ड
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की कॉपी
- यदि माता-पिता जेल में है तो उसके लिए आधिकारिक पत्र
- यदि माता-पिता की मृत्यु हो गई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की पासबुक की कॉपी
- बच्चे की फोटो आवेदक की फोटो
Apply for Rajasthan Palanhar Yojana 2023
अनाथ बच्चों का पालनहार बनने के लिए अगर आप ही आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पालनहार योजना 2023 की आधिकारिक वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पहुंच कर आपको आवेदन पत्र डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको नजदीकी साइबर कैफे में जाकर इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
- इसके बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
- पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद आपको ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को इसके साथ अटैच करना होगा।
- आवेदन पत्र तथा सभी दस्तावेजों को लेकर आप को ग्रामीण क्षेत्र में विकास खंड अधिकारी अथवा शहरी क्षेत्र में जिलाधिकारी के पास जमा कर देना है।
- इसके अलावा आप इसे e-Mitra केंद्र अथवा जन सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर में भी जमा करवा सकते हैं।
इस प्रकार आप राजस्थान पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अधिकारी के पास अपना आवेदन पत्र करने के बाद आपको उसकी रसीद भी लेनी होगी। इस रसीद के जरिया भविष्य में अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं फोन अगर आप इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html पर विजिट कर सकते हैं।