Madhya Pradesh Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023 | Madhya Pradesh Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023 | MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023 | MP CM Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023 | Awasiya Bhu Adhikar Registration | Awasiya Bhu Adhikar PDF Form | Awasiya Bhu Adhikar Form Download | Awasiya Bhu Adhikar Kya Hai | MP Awasiya Bhu Adhikar Scheme 2023
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023:- मध्य प्रदेश राज्य में आज भी कई परिवार एक छत के नीचे रहते हैं। उनके पास अपना खुद का घर बनाने के लिए प्लॉट उपलब्ध नहीं होता है। इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा एक नई योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम एमपी मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना 2023 है।
अपने इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान कर रहे हैं। हम आपको इस योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज के लिए तथा पात्रता नियम की भी जानकारी देंगे। अगर आप मध्यप्रदेश राज्य में रहते हैं तथा आपके नाम पर अभी कोई भी जमीन नहीं है तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 से जुड़ी सभी जानकारियां तथा आवश्यक दिशा निर्देश नीचे दिए गए हैं।
MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023
जैसा कि आप नाम से ही समझ गए होंगे कि इस मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 को राज्य सरकार द्वारा किस लिए शुरू किया गया है। दरअसल मध्यप्रदेश राज्य में कई क्षेत्रों में आज भी ऐसे कई परिवार हैं जो एक ही घर में रहते हैं। एक घर में अधिकतम 3 से 5 परिवार अपना गुजर-बसर करते हैं। उन परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है कि वे जमीन खरीद कर उस पर अपना मकान बना सकें।
अगर आम नागरिक के पास मकान बनाने के लिए पैसे इकट्ठे हो जाते हैं या फिर मकान बनाने के लिए वह बैंक से लोन तो ले लेता है पर जमीन ना होने की वजह से वह अपना घर नहीं बनवा पाता है। मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस समस्या को समझाता तथा सभी के लिए प्लॉट की व्यवस्था करने के लिए एक नई योजना शुरू की गई। इस योजना को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 का नाम दिया गया है।
Benefits of MP CM Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा हाल ही में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि सभी गरीब परिवारों को इस योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द शामिल कर लिया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 से संबंधित लाभ निम्नलिखित हैं।
- राज्य सरकार द्वारा बड़े परिवारों को अपना अलग से घर बनाने के लिए जमीन आवंटित की जाएगी।
- इस मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के तहत केवल वे नागरिक ही शामिल किए जाएंगे जो एक ही घर में एक से अधिक परिवार रहते हैं।
- प्लॉट के लिए राज्य सरकार द्वारा किसी भी परिवार से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- लाभार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से अधिकतम 60 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया जाएगा।
- उपरोक्त प्लॉट का अधिग्रहण लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई प्रीमियम राशि नहीं देनी होगी।
- एक परिवार यानी पति पत्नी तथा उनके बच्चे उपरोक्त बताए गए प्लॉट को प्राप्त करके उस पर अपना मकान बना सकते हैं।
- सरकार द्वारा जो प्लॉट लाभार्थियों को दिया जाएगा वहां पति-पत्नी दोनों के नाम पर साझा होगा।
- अपने अधिकार में भूखंड होने की वजह से नागरिक आसानी से बैंक से भी आवासीय ऋण यानी होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- इस मध्य प्रदेश आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के माध्यम से सरकार चाहती है कि राज्य में कोई भी बेघर ना रहे तथा सभी के पास अपना मकान है।
Eligibility for CM Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023
आपके पास भी अभी तक अपना कोई प्लॉट नहीं है तो इस मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के तहत आप लाभ ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको बस नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक द्वारा पहले कभी किसी बैंक से किसी भी प्रकार का के लिए लोन ना लिया गया हो।
- यदि आपने पहले बैंक से ऋण लिया है तो उसे समय पर चुकता किया गया हो।
- एक परिवार के अंतर्गत पति पत्नी तथा बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।
- प्लॉट की रजिस्ट्री पति तथा पत्नी दोनों के नाम पर की जाएगी।
- आवेदन करने वाला परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- जिन नागरिकों के नाम पर पास 5 एकड़ से अधिक भूखंड है नहीं इस मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 में शामिल नहीं किया जाएगा।
- जिन परिवारों के पास अपना राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी शामिल नहीं किया जाएगा।
- यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर कार्यरत है तो उन्हें भी शामिल नहीं किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
Docs for MP Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023
मुफ्त भूखंड प्राप्त करने के लिए आपको एमपी सीएम आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के आवेदन पत्र के साथ नीचे बताए गए दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
- परिवार मुखिया का आधार कार्ड।
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
- सालाना आय हेतु आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र की कॉपी।
- एक घर में रह रहे सभी परिवार के मुखिया ओं के दस्तावेज।
- बैंक अकाउंट पासबुक की फोटो कॉपी।
- मुखिया का मोबाइल नंबर।
Apply for MP Mukhyamantri Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2023
एमपी सीएम आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के लिए आवेदन हेतु संबंधित दिशा-निर्देश नीचे दिए गए हैं।
- मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु “Smart Application for Revenue Administration (SAARA) वेबसाइट लांच की गई है।
- अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए आपको Saara Portal के लिंक https://saara.mp.gov.in/saaraweb/bhuadhikar/ruralplot.html पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पहुंचकर आपको होम पेज पर ही “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना” का विकल्प दिख जाएगा।
- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर पर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें दिए गए सभी दिशानिर्देशों को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
- दिशानिर्देशों को पढ़ने के बाद आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक “प्रारूप-क – ग्राम की आबादी भूमि पर भूस्वामी अधिकार प्राप्त करने हेतु आवेदन” खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
- जानकारियां भरने के बाद आपको इसके साथ ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद सबमिट बटन दबाकर आपको अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है।
ऊपर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके आप आसानी से मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 के लिए अपना आवेदन पत्र विभाग के पास जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद विभाग के अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। अगर सभी जानकारियां सही हैं तो आपको इस योजना के तहत शामिल कर लिया जाएगा।
यदि आपको आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप और अपने क्षेत्र के नजदीकी जिला कार्यालय में या फिर ग्राम पंचायत के कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया SAARA Portal https://saara.mp.gov.in/ पर विजिट करें।